BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला, अब गांधीग्राम तक जाएगी, चांदखेड़ा रोड पर नया ठहराव

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-साबरमती-ग्वालियर एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया है। पश्चिम रेलवे ने ट्रेन क्रमांक 22547-22548 ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस का टर्मिनल साबरमती से बदलकर गांधीग्राम कर दिया है। इसके साथ ही, ट्रेन को चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर नया ठहराव दिया गया है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, ट्रेन क्रमांक 22547 ग्वालियर-गांधीग्राम एक्सप्रेस 26 अगस्त से सप्ताह में तीन दिन गांधीग्राम तक संचालित होगी, जबकि ट्रेन क्रमांक 22548 गांधीग्राम-ग्वालियर एक्सप्रेस का संचालन 27 अगस्त से शुरू होगा।