BREAKING NEWS

Latest News

भैरवगढ़ केंद्रीय जेल उज्जैन में गुरु पूर्णिमा पर कृष्णा गुरुजी करेंगे बंदियों से संवाद

उज्जैन की भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर “गुरु पूर्णिमा (मार्गदर्शक दिवस)” का आयोजन होगा। आध्यात्मिक चिंतक कृष्णा गुरुजी बंदियों से आत्ममंथन कराएंगे और गुरु के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम में गुरु वंदना, भजन, ध्यान के साथ बंदियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और समाज से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। समापन पर महाकाल से अभिमंत्रित रुद्राक्ष की माला और गो-सेवा का आयोजन भी होगा, जहाँ बंदीजन सकारात्मक जीवन का संकल्प लेंगे।