उज्जैन के खाचरौद में एक परिवार ने अपनी 18 वर्षीय बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया। बेटी द्वारा अलग समाज के युवक से प्रेम विवाह करने पर नाराज परिजनों ने उसकी तस्वीर जलाकर ‘गोरनी’ रस्म निभाई और घोषणा की कि वह उनके लिए मृत समान है। प्रजापति समाज की मौजूदगी में पिता और दोनों भाइयों ने बेटी से सभी पारिवारिक और सामाजिक संबंध समाप्त करने का ऐलान किया। परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से ऐसे मामलों में विवाह पंजीकरण से पहले माता-पिता को सूचना देने की व्यवस्था करने की मांग की है।