BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में ब्रेकअप के बाद युवती को बेल्ट से पीटने वाला युवक गिरफ्तार

इंदौर में एक युवती को बीच चौराहे पर बेल्ट से पीटने वाले युवक को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रेडिसन होटल के समीप चौराहे पर हुई थी, जिसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक-युवती दोस्त थे और ब्रेकअप के बाद युवती किसी और के साथ घूम रही थी, जिससे गुस्सा होकर युवक ने यह हरकत की। आरोपी का कान पकड़कर माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी हुआ है। टीआई सीके पटेल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।