BREAKING NEWS

Latest News

सिंगरौली बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल को हुई डकैती के मुख्य आरोपी फंटूस कुमार यादव उर्फ ननकी (22) को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 79 हजार नकद, एक मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त दो अपाचे मोटरसाइकिल और एक हेलमेट बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने डकैती की योजना और उसके साथियों के बारे में कई महत्वपूर्ण राज खोले हैं। उसे न्यायालय में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों और लूटे गए माल की तलाश में जुटी है।