BREAKING NEWS

Latest News

टीकमगढ़: गर्भवती महिला ने बड़ागांव सीएचसी से निकलकर सड़क पर दिया शिशु को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

टीकमगढ़ के बड़ागांव कॉमन सर्विस सेंटर से रेफर होने के बाद एक गर्भवती महिला आधी रात को बिना बताए चुपचाप निकल गई। अस्पताल से लगभग एक किलोमीटर दूर सड़क पर ही महिला ने शिशु को जन्म दिया। सुबह जानकारी मिलने पर अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और जच्चा-बच्चा को वापस बड़ागांव अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में महिला में खून की कमी पाई गई थी, जिसके कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। फिलहाल, मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।