BREAKING NEWS

Latest News

सीहोर कृषि महाविद्यालय बनेगा सेरीकल्चर का लाइव लैब

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के आरएके कृषि महाविद्यालय सीहोर ने कृषि शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए परिसर में शहतूत के पौधे लगाए हैं। यह परिसर जल्द ही रेशम उत्पादन की लाइव लैब बनेगा, जहां छात्र रेशम कीट पालन, कोकून निर्माण और रेशम उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कीट विज्ञान विभाग के डॉ. नीलेश रायपुरिया के अनुसार, यह पहल आधुनिक सेरीकल्चर तकनीकों में दक्षता बढ़ाएगी, जिससे स्वरोजगार और कृषि उद्यमिता के नए अवसर खुलेंगे। कुलगुरु डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने इसे प्रयोगात्मक और रोजगारोन्मुख कृषि शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।