BREAKING NEWS

Latest News

बेंगलुरु आर्मी बेस में करंट लगने से शिवपुरी के हवलदार राजेश यादव की मौत

शिवपुरी के सड़खड़पुर निवासी सेना के हवलदार राजेश यादव की बेंगलुरु आर्मी बेस में करंट लगने से मौत हो गई। 33 वर्षीय हवलदार यादव शनिवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय क्षतिग्रस्त बिजली के तार की चपेट में आ गए थे। उन्होंने 2008 में सेना में भर्ती होकर लगभग 18 वर्षों तक देश की सेवा की, जिसमें कश्मीर में तैनाती भी शामिल है। पिछले एक वर्ष से वे बेंगलुरु में तैनात थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पैतृक गांव सड़खड़पुर में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। परिवार और गांव में शोक का माहौल है।