मध्य प्रदेश सरकार कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह के विरुद्ध मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं देगी। गृह विभाग इस संबंध में रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजेगा। यह निर्णय कैबिनेट की अनुशंसा पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल की मुहर के बाद लिया गया है। मंत्री शाह ने 11 मई, 2025 को इंदौर के रायकुंडा गांव में यह बयान दिया था, जिसके बाद मामला हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। कैबिनेट ने एकमत से कहा कि शाह चार बार माफी मांग चुके हैं और उनकी मंशा सेना या महिला अधिकारी का अपमान करने की नहीं थी, इसलिए मुकदमा चलाने का कोई औचित्य नहीं है।