अंबाह के खजूरी रोड पर एक पैकेटबंद टोस्ट में मृत छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम रंजना भदौरिया और उनकी 13 वर्षीय बेटी अदिति ने चाय के साथ इस टोस्ट का सेवन किया था। सात-आठ टोस्ट खाने के बाद उन्हें पैकेट में मृत छिपकली मिली, जिससे वे घबरा गईं। जहर फैलने की आशंका से मां-बेटी एहतियातन अंबाह अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में लिया और दवाइयां दीं। दुकानदार ने बताया कि उसके पास पैक सामान ही आता है, जबकि वितरक ने अगले दिन आने को कहा।