BREAKING NEWS

Latest News

रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

रेलवे ने रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति के बीच विशेष ट्रेन (02157/02158) चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 02157 रानी कमलापति से 30 अगस्त 2026 को रात्रि 21:20 बजे चलकर अगले दिन हजरत निजामुद्दीन 10:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02158 हजरत निजामुद्दीन से 31 अगस्त 2026 को 12:10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रानी कमलापति 23:15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन झांसी मंडल के यात्रियों को भी लाभ पहुंचाएगी और इसमें कुल 22 कोच होंगे। यात्री 139/NTES से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने इंदौर-मुंबई सेंट्रल और इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेनों सहित 10 जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग के मद्देनजर 10 जोड़ी विशेष किराये पर संचालित स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। इनमें इंदौर से चलने वाली द्विसाप्ताहिक इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल और इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल 28 अगस्त तक, इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 29 अगस्त तक चलेगी। इसके अतिरिक्त, मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल 30 अगस्त तक और इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 31 अगस्त तक संचालित होगी। इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 30 अगस्त तक और हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल 31 अगस्त तक चलेगी।