BREAKING NEWS

Latest News

उज्जैन की हरसिद्धि विहार कॉलोनी बदहाल, बारिश में डूबी सड़कें, घरों में घुसा सीवर का पानी

देवास रोड स्थित 15 साल पुरानी हरसिद्धि विहार कॉलोनी के रहवासी बदहाली का जीवन जी रहे हैं। समस्या निवारण शिविर के एक महीने बाद भी हाउसिंग बोर्ड ने सफाई, सड़क निर्माण या कॉलोनी को नगर निगम को हैंडओवर नहीं किया। बारिश में सड़कें डूब गईं और सीवर का गंदा पानी घरों में घुस गया। सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं और जंगली जानवरों व शरारती तत्वों का खतरा बढ़ गया है। रहवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। हरसिद्धि विहार विकास समिति अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने तत्काल हैंडओवर की मांग की है, जबकि हाउसिंग बोर्ड ने तकनीकी परेशानियों का हवाला दिया है।