इंदौर में गुरुवार सुबह हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि दोपहर में उमस ने परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। शुक्रवार को बूंदाबांदी की संभावना है। इसी बीच, मालवांचल में कम वर्षा को लेकर सामाजिक संस्था सेवा सुरभि सात अगस्त को शाम साढ़े चार बजे एक मंथन कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी सहित कई पर्यावरणविद और शहर के नागरिक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आम आदमी की उदासीनता जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।