BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा का मार्च, पुलिस ने रोका

भोपाल में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में रेडक्रॉस चौराहे से कांग्रेस कार्यालय की ओर निकले मार्च को पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के सामने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और लगभग दस मिनट प्रदर्शन किया। खंडेलवाल ने कांग्रेस पर ‘प्रायोजित अराजकता’ की राजनीति करने का आरोप लगाया और राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास फैलाने व विदेशों में भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस का रवैया नहीं बदला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।