BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश में BNYS दाखिले के लिए NEET अनिवार्यता समाप्त

मध्य प्रदेश सरकार ने निजी प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान महाविद्यालयों में बैचलर ऑफ नैचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस (BNYS) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नए नियम जारी किए हैं। अब इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए NEET अनिवार्य नहीं होगा। विद्यार्थियों का चयन 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन के आयुष पोर्टल के माध्यम से केंद्रीकृत ऑनलाइन काउंसिलिंग से पूरी होगी, जिसमें निर्धारित शुल्क और आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा।