BREAKING NEWS

Latest News

PMUMS ने बिना सरकारी मदद दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को दिए 4.33 करोड़ रुपए

मध्य प्रदेश के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक (PMUMS) संगठन ने बिना किसी सरकारी मदद के दिवंगत शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के परिवारों को 4 करोड़ 33 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। एक साल पहले शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक 15 परिवारों को 27.50 लाख रुपए की राहत मिली है। संगठन के 1.15 लाख पंजीकृत सदस्य मामूली राशि का योगदान करते हैं, जिससे प्रत्येक परिवार को 26 से 27 लाख रुपए तक का सहयोग मिलता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन संचालित होती है।