BREAKING NEWS
2026-10-17

उमरिया में जन्माष्टमी पर 108 एम्बुलेंस में नवजात का सुरक्षित प्रसव

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, उमरिया।

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर उमरिया जिले के करकेली स्थित ग्राम पड़ेरा में एक 108 एम्बुलेंस के भीतर नवजात शिशु का जन्म हुआ।

Advertisement

ग्राम पड़ेरा निवासी 22 वर्षीय सिलोचिनी बाई गोंड को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 सेवा को सूचना दी। जिला प्रबंधक के निर्देश पर 108 एम्बुलेंस के पायलट प्रदीप कचेर तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रसूता को अस्पताल लेकर रवाना हुए।

रास्ते में प्रसूता की प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पायलट प्रदीप कचेर ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।

जिला प्रबंधक सत्येन्द्र कुमार वर्मा ने पायलट प्रदीप कचेर की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की है।