BREAKING NEWS
2026-10-17

वंदे भारत एग्जीक्यूटिव क्लास से हटेंगी 180 डिग्री घूमने वाली सीटें

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

देश की प्रीमियम सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की लग्जरी में बदलाव की तैयारी चल रही है। रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियरों ने इसके एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) कोच से 180 डिग्री घूमने वाली (रोटेटिंग) सीटों को हटाने का प्रस्ताव दिया है।

यह सुझाव हाल ही में हुई प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियरों के सम्मेलन में दिया गया है। मौजूदा व्यवस्था के तहत यात्री अपनी सुविधा के अनुसार इन सीटों को घुमा सकते हैं।

Advertisement

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन कुर्सियों में बार-बार खराबी आती है और इनके रख-रखाव में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

प्रस्तावित बदलाव के बाद, सीटों के स्थायी होने से कोच में अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी, जिससे हर एग्जीक्यूटिव कोच में एक और नई कतार जोड़ी जा सकेगी। इससे ट्रेन की यात्रियों की क्षमता और रेलवे की कमाई में वृद्धि होगी।