BREAKING NEWS
2026-10-17

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13वें भारतीय हार्मोनिका महोत्सव का शुभारंभ किया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार 2 अक्तूबर को माउथ ऑर्गन की सुरीली स्वर लहरियों से गूंज उठा।

Advertisement

इस अवसर पर कुछ कलाकारों ने ‘वैष्णव जन तो’, ‘कहता है दिल’ और ‘बार-बार देखो’ जैसे गीतों का संगीत प्रस्तुत किया। श्रोता इन स्वर लहरियों में देर तक खोए रहे।

कलाकार अनुपम पॉल और देश की सुप्रसिद्ध 17 वर्षीय हार्मोनिका वादिका सिद्धि सोनी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह आयोजन ‘भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026’ का 13वां संस्करण था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री का संबोधन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोमांचित करने वाले संगीत के साधकों का मध्यप्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि संगीत के प्रति साधकों का समर्पण अद्भुत है और संगीत भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कला जगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करता है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार कला और संगीत के महान साधकों को पद्म पुरस्कार प्रदान कर उनकी साधना को सम्मानित कर रही है।

मीडिया से चर्चा

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हारमोनिका एसोसिएशन द्वारा भोपाल में आयोजित देश के 13वें सम्मेलन में सहभागी देशभर से पधारे माउथ ऑर्गन कलाकारों का मध्यप्रदेश की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत है।

उन्होंने बताया कि संगीत और कला भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत के अभिन्न अंग हैं।

मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कला, संगीत एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा कलाकारों को सम्मान और उचित मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन देशभर के कलाकारों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ संगीत की इस मधुर विधा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अन्य तथ्य

देश के ‘प्रगति-50’ शहरों में इंदौर, भोपाल और उज्जैन को शामिल किया गया है, जिन्हें स्वच्छ आदर्श शहर बनाया जाएगा।