BREAKING NEWS
2026-10-17

एम्स भोपाल और सिप्ला फाउंडेशन ने उपशामक देखभाल सेवाओं हेतु समझौता किया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल में गंभीर और जीवन-सीमित बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर तथा सम्मानजनक देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम्स भोपाल और सिप्ला फाउंडेशन ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत भोपाल सहित मध्य भारत में उपशामक देखभाल (पीड़ा कम करने वाली देखभाल) सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। उपशामक देखभाल में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के दर्द और अन्य तकलीफों को कम करने के साथ उन्हें मानसिक और भावनात्मक सहयोग दिया जाता है।

Advertisement

विशेषज्ञ का वक्तव्य और जागरूकता

एम्स भोपाल की उपशामक देखभाल इकाई के प्रभारी डॉ. अनुज जैन ने बताया कि उन्नत अवस्था के कैंसर सहित गंभीर बीमारियों में मरीजों को उपचार के साथ दर्द से राहत और भावनात्मक सहयोग की जरूरत होती है। समझौते के तहत आम लोगों के बीच उपशामक देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। साथ ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को दर्द एवं बीमारी के लक्षणों के बेहतर प्रबंधन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

घर पर देखभाल की सुविधा

इस पहल में घर पर उपशामक देखभाल उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। इससे गंभीर मरीजों को बार-बार अस्पताल आने की जरूरत कम होगी और वे परिवार के बीच रहकर आराम एवं गरिमा के साथ जीवन बिता सकेंगे।