बुलंद सोच, ग्वालियर।

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए शनिवार को नगर संभाग केंद्रीय के पांच क्षेत्रों में संपर्क अभियान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
अभियान के दौरान उपभोक्ता नवीन बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन, भार वृद्धि-कमी, बिल संशोधन, मीटर परिवर्तन और सर्विस केबल से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे। साथ ही, वे तकनीकी शिकायतें तथा घरेलू, कृषि, औद्योगिक एवं व्यावसायिक बिजली संबंधी अन्य समस्याओं का भी समाधान करा पाएंगे।
बिजली कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित शिविर स्थलों पर लगाई गई है।
शिविर स्थल
ये शिविर लक्ष्मीगंज में ईदगाह मस्जिद के पास, अमान का पूरा में; शिंदे की छावनी में पीवीएस स्कूल के पास, सुभाष पार्क में; बारादरी विद्या रिसोर्ट, शिवपुरी लिंक रोड पर; केंद्रीय साइंस कॉलेज के पास, सब स्टेशन चावड़ी में; तथा माहेश्वरी धर्मशाला, सराफा फीडर पर लगाए जाएंगे।

