BREAKING NEWS
2026-10-17

इंदौर: राजेंद्र नगर ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार थार, चार घायल

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर में शनिवार सुबह राजेंद्र नगर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार थार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

थार की गति इतनी अधिक थी कि टक्कर लगने के बाद ब्रिज की रेलिंग टूट गई।

Advertisement

रेलिंग टूटने के बाद गाड़ी लगभग 40 फीट की ऊंचाई से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी।

इस दुर्घटना में वाहन में सवार चारों लोग घायल हो गए। थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को थार से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

इंदौर में तेज रफ्तार से वाहन चलाना जानलेवा साबित हो रहा है।