BREAKING NEWS
2026-10-17

इंदौर में सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर लौट रही थी।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, अचानक एक जानवर के सामने आ जाने से बाइक फिसल गई, जिससे बच्ची को गहरी चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

हिम्मत नगर पालदा निवासी बंशीलाल रावत अपनी पत्नी रिंकी और दो बेटियों परिधा व दो वर्षीय आयमा के साथ रायकोन सिटी में राखी मनाकर घर लौट रहे थे।

लौटने के दौरान बाइक के सामने अचानक जानवर आ गया। बंशीलाल ने जानवर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसल गई और चारों गिर गए।

इस हादसे में बंशीलाल, रिंकी और परिधा को हाथ व घुटनों में चोटें आईं, जबकि दो वर्षीय आयमा को सिर में गहरी चोट लगी थी।

आयमा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बंशीलाल, जो उदय नगर के रहने वाले हैं, ने बताया कि आयमा का रविवार को ही जन्मदिन था और वह दो वर्ष की हो गई थी।