BREAKING NEWS
2026-10-17

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की भेंट

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।

Advertisement

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शाह को मध्य प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, नए प्रयासों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की ताजा स्थिति पर भी केंद्रीय मंत्री शाह से चर्चा की।

उन्होंने इस अवसर पर अमित शाह से मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को और गति देने के लिए सहयोग की अपेक्षा के साथ मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के विकास की गाथा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली लाना है।