बुलंद सोच, इंदौर।
इंदौर से उज्जैन के बीच तैयार हो रहे छह लेन मार्ग का काम सिंहस्थ मेले के शुरू होने से लगभग एक साल पहले ही पूरा हो जाएगा। इस छह लेन हाइवे पर इंदौर से उज्जैन का सफर 40 मिनट में पूरा होगा, वहीं शहरी हिस्से में सर्विस लेन भी उपलब्ध रहेगी।
48 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के अधिकांश हिस्सों में काम पूरा हो चुका है।
इस सड़क का भूमिपूजन छह माह पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था।
सिंहस्थ मेले के दौरान इंदौर-उज्जैन मार्ग पर सबसे अधिक यातायात का दबाव रहने की संभावना है। इसी कारण इस सड़क को छह लेन बनाया जा रहा है। सिंहस्थ मेले के समय इस सड़क पर सबसे अधिक यातायात रहेगा।
हालांकि, इंदौर से उज्जैन के लिए गांधी नगर से एक ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा इंदौर से देवास होते हुए उज्जैन जाने का विकल्प भी वाहन चालकों के लिए उपलब्ध रहेगा।
उज्जैन से देवास के बीच की सड़क को भी फोर लेन किया गया है।
इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स भी देना होगा। वर्तमान में 48 किलोमीटर के इस मार्ग पर दो टोल नाके हैं। सड़क के छह लेन बनने के बाद टोल टैक्स की दरों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

