बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर के करौंदा बायपास पर शुक्रवार को मोबाइल ई-कोर्ट के माध्यम से यातायात एवं अतिक्रमण व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल ने किया।
कार्रवाई के दौरान चौराहे पर अव्यवस्थित रूप से खड़े दो माल वाहक वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहन चालकों के विरुद्ध मौके पर ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त, गंदगी फैलाने वालों के भी चालान काटे गए। सड़क किनारे संचालित ढाबों, नाश्ता एवं चाय की दुकानों पर भी नियमानुसार मौके पर ही जुर्माना लगाया गया।
विभिन्न प्रकरणों में कुल आठ हजार रुपये की जुर्माना राशि स्पाट फाइन के रूप में वसूल की गई।
उपस्थित अधिकारी
इस कार्रवाई में अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, प्रभारी अतिक्रमण कृष्ण पाल रावत, सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, दीपेंद्र रावत, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र राज, दल प्रभारी जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, अभिषेक समुद्रे, दुर्गा राव, कुलदीप त्रिपाठी और नदीम अहमद खान उपस्थित रहे। इनके साथ अतिक्रमण दल एवं थाना अधारताल का पुलिस बल भी मौजूद था।
भविष्य की योजना
नगर निगम द्वारा बताया गया कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अव्यवस्थित होने से रोकने हेतु ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

