BREAKING NEWS
2026-08-07

महेश्वर के अहिल्या किले से छलांग लगाने वाली महिला की मौके पर मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, महेश्वर।

महेश्वर के अहिल्या किले के चबूतरे से छलांग लगाने के बाद एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतिका की पहचान स्थानीय निवासी लक्ष्मी, पत्नी हरभजन सिंह चंदेल (46 वर्ष) के रूप में की गई है।

Advertisement

यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे घटित हुई।

महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शी नितेश शुक्ला (देपालपुर) के अनुसार, घटना से पहले महिला हाथ में मिठाई का पैकेट लेकर किले परिसर में घूम रही थी। किले पर तैनात गार्ड ने एक बार उसे चबूतरे की ओर जाने से रोककर वापस भेज दिया था। इसके बाद वह कुछ देर तक किले की पाल पर बैठी रही।

गौरतलब है कि अहिल्या किला परिसर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गार्ड और पर्यटक चौकी की व्यवस्था है।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा रही। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।