BREAKING NEWS
2026-10-17

अंबाह मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटी ने पीया कीटनाशक

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, मुरैना।

मुरैना जिले के अंबाह में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में अझेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र सिंह तोमर उर्फ पप्पू की मृत्यु हो गई। महेंद्र सिंह सुबह 9 बजे अंबाह में घरेलू सामान खरीदने जा रहे थे।

Advertisement

गांव से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर आते ही एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र बाइक सहित दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी का कीटनाशक सेवन

हादसे की खबर मृतक महेंद्र सिंह के घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान, महेंद्र की बेटी ज्योति ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

स्वजन और ग्रामीण तुरंत ज्योति को अंबाह अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखकर उसे जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

अंबाह पुलिस टीम महेंद्र की बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।