BREAKING NEWS
2026-08-02

प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प’ अभियान का करेंगे आगाज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बैतूल।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को देशभर के युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

Advertisement

इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करना और नशा मुक्त भारत के संकल्प में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि बैतूल में 50 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान वॉकथान, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

एक अन्य खबर के अनुसार, भोपाल रेल पुलिस की अनूठी पहल के तहत रानी कमलापति स्टेशन पर ‘नशे से दूरी है जरूरी’ का नारा गूंजा, जहां जीआरपी ने विशाल मानव श्रृंखला बनाई।