BREAKING NEWS
2026-10-17

श्योपुर जंगल में भारी वर्षा से जलभराव, चीतों की निगरानी बढ़ाई गई

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, श्योपुर।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में लगातार वर्षा हो रही है। इस कारण श्योपुर जिले के जंगल में हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। अभी जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए कूनो प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं। चीतों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। सीसीएफ उत्तम शर्मा ने फिलहाल कूनो में हालात सामान्य होने की बात कही है।

Advertisement

श्योपुर में भारी वर्षा और बाढ़ जैसे हालात

श्योपुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। श्योपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। जिले में 48 घंटे में आवदा डैम ओवरफ्लो हो गया है। कई गांव टापू बन गए हैं।

आगामी दिनों में वर्षा की संभावना और चीतों की सुरक्षा

मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में भी तेज वर्षा की संभावना जताई है। पूर्व में यहां 27 अगस्त 2024 को नर चीता पवन की नाले में डूबने से मौत हो चुकी है। इसलिए चीतों की सुरक्षा बेहद अहम है। पूरे प्रदेश में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।