BREAKING NEWS
2026-10-17

वडोदरा मंडल के उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग से ट्रेन संचालन प्रभावित

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, रतलाम।

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल मंडल से चलने वाली तथा होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन निर्धारित तारीखों पर प्रभावित रहेगा। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, इन ट्रेनों को अलग-अलग अवधि के लिए रेगुलेट किया जाएगा। एक अक्टूबर को 19724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस 30 मिनट और 09323 खड़की-इंदौर स्पेशल 20 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस एक, दो, पांच, 11 तथा 12 अक्टूबर को 10 मिनट रेगुलेट की जाएगी। पांच और 12 अक्टूबर को 19626 बांद्रा टर्मिनस-दौराई एक्सप्रेस 30 मिनट तथा ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल 15 मिनट रेगुलेट होगी। छह और 13 अक्टूबर को 22210 हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, 12472 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट और 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल एक घंटा रेगुलेट होगी। छह अक्टूबर को 22543 बांद्रा टर्मिनस-लालकुआं सुपरफास्ट 10 मिनट प्रभावित होगी। सात अक्टूबर को ट्रेन संख्या 12472 एक घंटा 20 मिनट और 12912 हरिद्वार-वलसाड सुपरफास्ट एक घंटा पांच मिनट रेगुलेट की जाएगी। आठ और 15 अक्टूबर को 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक घंटा 40 मिनट तथा ट्रेन संख्या 22918 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक घंटा 25 मिनट रेगुलेट होगी। 11 अक्टूबर को 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल 20 मिनट रेगुलेट की जाएगी। 12 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस एक घंटा 25 मिनट रेगुलेट होगी। 14 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 12472 और 12912 क्रमशः एक घंटा 20 मिनट और एक घंटा 5 मिनट रेगुलेट होंगी।

Advertisement

इंदौर-अवा एक्सप्रेस प्रभावित

अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक के कारण इंदौर-अवा एक्सप्रेस 30 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगी। ट्रेन संख्या 19315 इंदौर-अवा 29 अक्टूबर तक नरोडा पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और नरोडा-अवा के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 19316 अवा-इंदौर एक से 30 अक्टूबर तक नरोडा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा अवा-नरोडा के बीच निरस्त रहेगी।

हमसफर एक्सप्रेस निरस्त

रानी कमलापति से 9 दिसंबर को तथा संतरागाछी से 10 दिसंबर को हमसफर एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

यात्रियों के लिए सूचना

यात्री अद्यतन जानकारी रेलवन ऐप या रेलवे पूछताछ से प्राप्त कर सकते हैं।