बुलंद सोच, हैदराबाद।
तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में वार्ड में भर्ती एक पांच दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई। हालांकि, दमकलकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों की मुस्तैदी से वार्ड में भर्ती 28 अन्य बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अस्पताल में यह भीषण आग सोमवार देर रात करीब 11:50 बजे लगी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Advertisement
आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

