BREAKING NEWS

बालाघाट में चार गुना रकम का झांसा देने वाले तीन ठग गिरफ्तार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बालाघाट।

कोतवाली पुलिस ने बालाघाट में व्यापारियों और आम लोगों को चार गुना राशि का झांसा देकर तथा नोटों के बंडल से भ्रमित कर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

आरोपियों के कब्जे से ऐसे नोटों के बंडल भी मिले हैं, जिनमें ऊपर-नीचे कुछ असली नोट होते थे और अंदर सिर्फ कोरे कागज होते थे। इन्हीं बंडलों को दिखाकर पीड़ितों को लालच दिया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों में मनकापुर, नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी आर्यन (23) और लकेश चचाने (27) शामिल हैं। इनके साथ ही बाजारापारा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) निवासी अंकित पांडे (26) को भी पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, बालाघाट में धोखाधड़ी का यह खेल मई माह से चल रहा था।

जब्त सामग्री और पूछताछ के खुलासे

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक, चार मोबाइल फोन, नकदी और नोटों के बंडल जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 3.17 लाख रुपये है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को अधिक राशि वापस देने का लालच देकर विश्वास में लेते थे। विश्वास कायम करने के लिए वे नोटों के बंडल दिखाते थे।

लोगों से राशि प्राप्त करने के बाद, आरोपी उन्हें राशि वापस करने के नाम पर अलग-अलग बहाने बनाकर टालमटोल करते थे। पुलिस से बचने और पहचान छिपाने के उद्देश्य से वे घटनाओं के दौरान बाइक की नंबर प्लेट बदल लेते थे।