BREAKING NEWS
2026-08-10

मुंबई के फिल्म निदेशक पर 12.9 लाख रुपये की ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर के कारोबारी ओमप्रकाश कुकरेजा से मुंबई के एक फिल्म निदेशक ने भोजपुरी फिल्म बनाने के नाम पर 12.9 लाख रुपये की ठगी की। इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है। फरियादी ने कई बार थाने के चक्कर लगाए थे, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में परिवाद दायर किया।

Advertisement

भोजपुरी फिल्म बनाने का दिया था ऑफर

झांसी रोड थाना क्षेत्र के विजया नगर एक्सटेंशन निवासी ओमप्रकाश कुकरेजा एक कारोबारी हैं। वर्ष 2020 में उनकी मुलाकात मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित अग्रता आर्ट्स फिल्म के मालिक मुरली लालवानी से हुई थी। मुरली लालवानी ने ओमप्रकाश को ‘रामबाबू-श्यामबाबू’ नामक भोजपुरी फिल्म बनाने का प्रस्ताव दिया। मुरली ने यह भी बताया था कि भोजपुरी फिल्म बनाने में कम खर्च आएगा और अच्छा मुनाफा होगा। इसके बाद उन्होंने ओमप्रकाश से 12.9 लाख रुपये ले लिए। मुरली ने फिल्म की शूटिंग लखनऊ में करने का झांसा देकर यह रकम ली थी।

रुपये वापस मांगने पर करने लगा बदनाम

इसी बीच, कोरोना काल आ गया, जिसके कारण फिल्म निर्माण का काम लगभग ढाई साल तक आगे नहीं बढ़ सका। वर्ष 2023 में ओमप्रकाश ने मुरली से दोबारा फिल्म शुरू करने के लिए कहा। इस संबंध में 22 सितंबर 2023 को एक अनुबंध भी हुआ था। अगस्त 2023 में मुरली ने शूटिंग का झांसा दिया, लेकिन शूटिंग नहीं की गई। जब ओमप्रकाश ने अपने रुपये वापस मांगे, तो मुरली ने उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया। इस मामले में फरियादी ने कोर्ट में परिवाद दायर किया, जिसके बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।