बुलंद सोच, धार।

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट में बुधवार, 12 अगस्त को सुनवाई होगी। इससे पूर्व पांच और छह अगस्त को सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन वह नहीं हो पाई थी।
न्यायालय के निर्देशों के आधार पर शुक्रवार की नमाज को लेकर आगे की व्यवस्था स्पष्ट होगी। 14 अगस्त को शुक्रवार होने के कारण प्रशासन को 12 अगस्त के आदेश के अनुसार नमाज व्यवस्था में बदलाव की स्थिति के लिए भी तैयारी रखनी होगी।
पिछले दो शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था के तहत भोजशाला के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 वाली भूमि पर नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो चुकी है।
न्यायालय के निर्देश से यह स्पष्ट होगा कि खसरा नंबर 612 की भूमि पर मौजूदा अंतरिम व्यवस्था आगे जारी रहेगी या शुक्रवार की नमाज के लिए कोई नई व्यवस्था तय होगी। मंदिर और मस्जिद पक्ष भी इसी सुनवाई के परिणाम के आधार पर अपना अगला रुख तय करेंगे।

