BREAKING NEWS

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने बच्चों की मौत के बाद व्यंगात्मक इस्तीफा दिया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बालाघाट।

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के आदिवासी बैगा बहुल गांवों में बीमारी से कई बच्चों की मौत के बाद शनिवार को काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीड़ितों से मुलाकात की।

Advertisement

उन्होंने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट की, जिसमें खुद को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बताते हुए लिखा कि ‘मैं तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।’

दीपके ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता की सेवा का अवसर मिला, लेकिन वह इसमें स्पष्ट रूप से विफल रहे। यह पत्र बालाघाट में बच्चों की मौत को लेकर अभिजीत दीपके का मध्य प्रदेश सरकार पर कटाक्ष है।

उधर, उनके बालाघाट दौरे के दौरान बाहर से आए कथित इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा सवाल पूछना अब विवाद और विरोध का कारण बन गया है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक महिला अभिजीत से सवाल कर रही है, जिसके जवाब में वह माफी मांगते नजर आ रहे हैं। इस इंफ्लुएंसर्स द्वारा कवरेज को लेकर प्रश्न उठाए गए, इसको लेकर उनसे बहस व विवाद भी हुआ।

पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि बालाघाट में डेरा डाले हुए ये इंफ्लुएंसर्स प्रायोजित हैं।

मानवाधिकार आयोग में शिकायत

बैगा आदिवासी बच्चों की मौतों को लेकर दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मौतों के वास्तविक कारण की स्वतंत्र और चिकित्सकीय जांच कराने की मांग की है।

अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

ग्वालियर संभाग में 3187 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है और इस संबंध में 122 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

ग्वालियर-झांसी बायपास परियोजना

ग्वालियर-झांसी बायपास पर 109 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, तथा ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए 3 अंडरपास और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।