BREAKING NEWS
2026-07-24

गोंडवाना एक्सप्रेस में अकेली युवती को टिकट जांच कर्मचारियों ने परिजनों से मिलवाया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में टिकट जांच कर्मचारियों की सजगता के कारण घर से बिना बताए ट्रेन में सफर कर रही एक युवती को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया।

Advertisement

यह घटना गाड़ी संख्या 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस की है। इटारसी से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच टिकट जांच के दौरान एक सहयात्री ने उप मुख्य टिकट निरीक्षक राजेंद्र बैरवा और वरिष्ठ मुख्य वाणिज्य टिकट परीक्षक विजय मनराल को युवती के बारे में जानकारी दी।

पूछताछ में पता चला कि युवती घर से बिना बताए निकली थी। कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती की पहचान की और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया।

इस सूचना के बाद भोपाल और झांसी कंट्रोल को सूचित किया गया। युवती को एस-3 कोच में सुरक्षित निगरानी में रखा गया तथा उसकी पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

झांसी स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मौजूदगी में युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।