BREAKING NEWS
2026-08-14

ग्वालियर में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर शहर के मुरार इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जितेंद्र उर्फ जूली गुर्जर ने महिला को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को बहाने से अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बैठाया और हाइवे किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

Advertisement

पीड़िता का विवरण और घटनाक्रम

मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैरो कॉलोनी में रहने वाली 31 वर्षीय पीड़िता का पति शहर से बाहर रहता है। महिला घर चलाने के लिए दूसरों के घरों में काम करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात जितेंद्र उर्फ जूली गुर्जर से हुई, जिसने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी जितेंद्र गुर्जर महिला से बातचीत करने लगा और बीते दिन वह अपनी स्कार्पियो लेकर आया। उसने महिला से कहा कि हरदौल गार्डन के पास एक कार्यालय में उसकी नौकरी लगवा देगा और उसे गाड़ी में बैठने को कहा। महिला उसके झांसे में आकर गाड़ी में बैठ गई।

वारदात और पुलिस कार्रवाई

गाड़ी को हाइवे किनारे ले जाने के बाद आरोपी ने महिला के साथ गलत काम किया। इसके बाद उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे मार डालेगा। पीड़िता घर पहुंची और अपने परिजनों के साथ थाने गई, जहां उसे महिला थाने भेज दिया गया। महिला थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।