BREAKING NEWS
2026-10-17

इंदौर 311 एप पर अब प्रॉपर्टी टैक्स के साथ 21 सुधारों के लिए आवेदन संभव

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर नगर निगम ने अपने इंदौर 311 ऐप पर संपत्तिकर संबंधी नई ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Advertisement

इन सुविधाओं के माध्यम से नागरिक घर बैठे संपत्तिकर संबंधी दावे-आपत्ति और शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। वे अपनी संपत्ति का स्वयं मूल्यांकन भी कर पाएंगे।

इसके अतिरिक्त, नागरिक अपनी स्वयं की संपत्ति के संपत्तिकर खाते में आवश्यक सुधार हेतु ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

इस ऐप में अब शिकायत एवं आवेदनों की लाइव ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

शिकायतकर्ता यह जान सकेंगे कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है या शिकायत किस अधिकारी के पास जांच के लिए लंबित है।

प्रॉपर्टी टैक्स पर दावे-आपत्ति सहित 21 प्रकार के सुधारों के लिए अब नागरिकों को जोन या नगर निगम कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। कई कार्य आसानी से घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से पूरे किए जा सकेंगे।

संपत्ति के मालिक मोबाइल ऐप के जरिए अब खुद ही प्रॉपर्टी टैक्स का आकलन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ‘प्रॉपर्टी सेल्फ असेसमेंट’ का विकल्प चुनकर मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी होंगी और फॉर्म सबमिट करना होगा।

प्रॉपर्टी टैक्स में दावे और आपत्तियों की शिकायत भी इसी ऐप के जरिए दर्ज कराई जा सकेगी। अधिकारियों ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे निगम के दफ्तर आने की बजाय घर बैठे ही मोबाइल ऐप के जरिए इन सुविधाओं का उपयोग करें।

ऐप की सबसे खास बात यह है कि लोग आपत्ति दर्ज कराने के साथ उसे ट्रैक भी कर सकेंगे।