बुलंद सोच, जबलपुर।

गोरखपुर पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी बड़कू सोनकर (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जबलपुर के सेठीनगर का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 24 नशीले इंजेक्शन और बिक्री के 3950 रुपये जब्त किए हैं।
घर से हो रही थी बिक्री
पुलिस के अनुसार, आरोपी बड़कू सोनकर अपने घर से नशीले इंजेक्शन बेच रहा था। पुलिस को 9 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़कू अपने घर से नशीले इंजेक्शन बेच रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान, घर के निर्माणाधीन हिस्से में रखे एक बंद फ्रिज के अंदर एक थैले में बुप्रेनोरफिन के 11 और फेनिरामाइन मैलेट के 13 इंजेक्शन मिले।
पूछताछ और कानूनी कार्रवाई
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे के आदी लोग उससे इंजेक्शन खरीदने आते हैं और वह उन्हें महंगे दामों पर बेचता है। पुलिस ने 24 इंजेक्शन व 3950 रुपये जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, सट्टा, एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नितिन कमल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

