BREAKING NEWS
2026-10-17

महाराष्ट्र एफडीए ने 1.05 लाख रुपये का संदिग्ध चिक जब्त किया, अन्य मिलावटी उत्पाद भी पकड़े

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, नई दिल्ली।

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पालघर के चारोटी टोल नाके पर 1.05 लाख रुपये मूल्य का संदिग्ध चिक (कोलोस्ट्रम) जब्त किया है।
यह 878 लीटर का स्टॉक बिना लेबल, खराब तापमान नियंत्रण और अस्वास्थ्यकर स्थितियों में ले जाया जा रहा था।
इसके अतिरिक्त, कोल्हापुर में 18 हजार रुपये का पनीर और श्रीखंड तथा पुणे के हड़पसर में 23,400 रुपये का खराब मावा (खोया) जब्त किया गया है।
इन सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डोम्बिवली में बच्ची से छेड़छाड़, बुजुर्ग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली इलाके में चार साल की एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।
पुलिस ने इस आरोप में 85 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।
घटना के समय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे फुसलाकर अपने घर ले गया।
बच्ची की मां ने खोजबीन के बाद आरोपी के घर से बच्ची को सुरक्षित निकाला और रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(2) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Advertisement