बुलंद सोच, नई दिल्ली।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं।
सम्मेलन के इतर शी जिनपिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी।
शी जिनपिंग प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे हैं। सात साल बाद चीनी राष्ट्रपति का यह पहला भारत दौरा है।
इससे पहले वे वर्ष 2019 में चेन्नई के पास मामल्लापुरम में आयोजित अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे।
चीनी राष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इसमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के सदस्य और केंद्रीय समिति के जनरल ऑफिस के निदेशक काई ची और विदेश मंत्री व पोलित ब्यूरो सदस्य वांग यी शामिल हैं।

