BREAKING NEWS
2026-10-17

सीएम मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान से सिंहस्थ 2028 सड़क चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, उज्जैन।

सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन शहर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेज हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अपने पैतृक मकान पर स्वयं गेती चलाकर सड़क चौड़ीकरण के लिए भवन हटाने की शुरुआत की।

Advertisement

इसके साथ ही खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक मार्ग के चौड़ीकरण की कार्यवाही प्रारंभ हो गई। यह मार्ग लगभग 730 मीटर लंबा है, जिसे 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

मार्ग चौड़ीकरण एवं विकास कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा लगभग 9.80 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण और व्यस्त संपर्क मार्गों में शामिल है। सिंहस्थ महापर्व के दौरान उज्जैन में श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए, मार्ग का चौड़ीकरण यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में आवागमन आसान होने के साथ ही सिंहस्थ के दौरान यातायात प्रबंधन को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री द्वारा अपने पैतृक मकान से ही चौड़ीकरण की शुरुआत किए जाने से यह संदेश भी गया कि सिंहस्थ की तैयारियों में विकास कार्यों के लिए आवश्यक त्याग की शुरुआत स्वयं अपने घर से की जा रही है।