हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल एवं स्पीति में इंदौर के स्कूली बच्चों और शिक्षक का टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोमवार को कोकसर क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया, जिसमें शिक्षक सहित 7 विद्यार्थी घायल हुए। वाहन में कुल 11 बच्चे, एक शिक्षक और चालक सवार थे। तत्काल बचाव अभियान चलाया गया और घायलों को सिस्सू तथा मनाली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।