BREAKING NEWS

Latest News

रिश्वत की मांग साबित न होने पर दोषसिद्धि नहीं: जबलपुर जिला न्यायालय

जबलपुर जिला न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि रिश्वत की रकम बरामद होने के बावजूद, यदि रिश्वत की मांग साबित न हो, तो दोषसिद्धि नहीं हो सकती। विशेष न्यायाधीश मनीष सिंह ठाकुर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) के तहत सहायक ग्रेड-टू प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को दोषमुक्त किया। लोकायुक्त ने उन्हें ₹2,000 लेते हुए पकड़ा था, लेकिन बचाव पक्ष ने रिकॉर्डिंग में आवाज की प्रामाणिकता और पूर्व विवाद का तर्क दिया। न्यायालय ने पीसी एक्ट की धारा 20 और 7 की व्याख्या करते हुए मांग साबित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके अभाव में दोषमुक्त किया गया।

विदिशा पति हत्याकांड: पत्नी, प्रेमी सहित छह आरोपियों को आजीवन कारावास

विदिशा जिले में सौरभ जैन हत्याकांड मामले में न्यायाधीश हर प्रसाद बंशकार ने मृतक की पत्नी रिचा जैन, उसके प्रेमी दीपेश भार्गव सहित छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह हत्या 22 फरवरी 2023 को पूर्व-नियोजित साजिश के तहत की गई थी। एक अन्य आरोपी अंशुल जैन को 10 वर्ष का कारावास दिया गया। अपराधियों ने “दृश्यम” फिल्म से प्रेरित होकर हत्या को अंजाम दिया और शव को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जांच में वे पकड़े गए।