मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सोमवार दोपहर करीब 60 वर्षीय अधिवक्ता रतन सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात भितरवार कस्बे में डबरा रोड स्थित एक होटल के पास हुई। पुलिस के अनुसार, तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। रतन सिंह यादव को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भितरवार एसडीओपी गगन हनवत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।