BREAKING NEWS

Latest News

सीएम यादव: टीआई दिलीप पुरी की पत्नी को सब इंस्पेक्टर पद पर अनुकंपा नियुक्ति, ₹1 करोड़ सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पुरी की पत्नी को सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी और परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने घटना की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन को घटनास्थल पर भेजा है तथा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देवास में टीआई को कुचलकर मारने के आरोप में शराब माफिया गिरफ्तार हुआ है।