BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश विधानसभा में 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट आज, राहुल गांधी की हिरासत समेत कई मुद्दों पर हंगामे के आसार

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन बुधवार को हंगामेदार रहने की संभावना है। सरकार सदन में 7,765 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट और छह महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी, जिन पर एक घंटे चर्चा होगी। कांग्रेस राहुल गांधी की हिरासत, किसानों, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी। विपक्ष ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया था और बुधवार रात से विपक्षी विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं, गुरुवार को भी सदन के भीतर और बाहर हंगामे के आसार हैं।