जबलपुर में पुलिस और नगर निगम ने बुधवार को कैफे और स्पा सेंटरों की आड़ में कथित देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। ओमती, आधारताल, गोहलपुर सहित कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। जांच के दौरान भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर पांच कैफे को सील कर दिया गया। इन प्रतिष्ठानों में केबिन और कमरे घंटे के हिसाब से उपलब्ध कराए जा रहे थे। पुलिस ने विजिटर रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।