BREAKING NEWS

Latest News

IPL-2009 फेमा मामले में ललित मोदी को राहत: अपीलेट ट्रिब्यूनल ने ईडी का जुर्माना रद्द किया

पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी को 15 साल पुराने फेमा मामले में बड़ी राहत मिली है। स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट (SAFIMA) के तहत अपीलेट ट्रिब्यूनल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) का उन पर लगाया जुर्माना रद्द कर दिया है। यह मामला 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा कारणों से IPL का दूसरा सीजन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कराने और भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति के बिना करीब 4.98 करोड़ अमेरिकी डॉलर विदेश भेजने के आरोप से जुड़ा था।